Breaking News

उघैती पुलिस ने पकड़ा हाईवे पर ट्रकों से तेल चुराने वाला अंतरजनपदीय गिरोह

Spread the love

180 लीटर डीजल व कैंटर सहित 3 गिरफ्तार
बदायूं। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत थाना उघैती पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 180 लीटर चोरी का डीजल, एक आयशर कैंटर और तेल चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं।
थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर इस्लामनगर रोड पर सत्यवती स्कूल के पास से एक आयशर कैंटर को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर कैंटर से 5 प्लास्टिक के ड्रम मिले, जिनमें से एक ड्रम में 180 लीटर चोरी का डीजल भरा हुआ था और 4 ड्रम खाली थे। साथ ही तीन प्लास्टिक बाल्टी, पाइप, कीप, पाना, रॉड, पेचकस और चाबी जैसे औजार भी बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शादाब खान, दानिश और नौसेर के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूला कि वे आपस में रिश्तेदार व दोस्त हैं। उन्होंने 20 अक्टूबर की रात करनपुर टोल प्लाजा के पास खड़े एक पंजाब नंबर के ट्रक की टंकी का ताला तोड़कर यह डीजल चुराया था। गिरोह हाईवे किनारे खड़े वाहनों से तेल निकालकर ढाबों व राहगीर वाहनों को सस्ते दामों में बेचता था।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। आरोपी नौसेर के खिलाफ हापुड़, मुजफ्फरनगर, मेरठ व बागपत में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर सहित 13 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं शादाब और दानिश पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पेपल के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर लटका ताला, ग्रामीणों को इलाज के लिए भटकने की चिंता

Spread the loveडेंगू और बुखार के बीच स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने की …