बरेली। विद्या भारती से संबद्ध स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग में बरेली महानगर संकुल की एथलेटिक्स एवं कुश्ती प्रतियोगिता धूमधाम से संपन्न हुई। प्रतियोगिता के अंडर-11 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग के भैया-बहनों ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, व्यवस्थापक दिनेश मलिक, सह व्यवस्थापक राकेश शर्मा, भारतीय शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष डॉ. अनिल गर्ग, गांधीनगर विद्यालय के व्यवस्थापक ज्ञानेंद्र जी एवं जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और मैदान में गोला फेंककर किया। प्रतियोगिता में संकुल की सभी आठ टीमों ने प्रतिभाग किया।
व्यक्तिगत चैंपियनशिप में बहनों में सिया शर्मा तथा भाइयों में आकाश व हर्षित गुर्जर (सभी नैनीताल मार्ग) अव्वल रहे। ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में:
बहन वर्ग: सुखमनी कौर ने 100 व 200 मीटर दौड़ में, सिया शर्मा ने 400 मीटर, ऊंची कूद व लंबी कूद में और रामपुर बाग की लक्ष्मी ने गोला व चक्का फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
भैया वर्ग: 100 मीटर में आकाश, 200 मीटर में वेदांश (रामपुर बाग), 400 मीटर व गोला फेंक में हर्षित गुर्जर, लंबी कूद में शोभित और चक्का फेंक में हिमांशु प्रथम रहे।
कुश्ती स्पर्धाओं में 27 किग्रा में कृष्णा गंगवार, 33 किग्रा में शिक्षित, 41 किग्रा में आह्वान प्रताप, 30 किग्रा में बॉबी ठाकुर और धर्म राजपूत ने बाजी मारी।
समापन अवसर पर जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह पुंडीर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय ने आभार जताया। यह जानकारी शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार शर्मा ने दी।
Budaun Amarprabhat