आसफपुर। विकास खंड कार्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को विधान परिषद चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। केंद्र पर कुल 133 पंजीकृत मतदाताओं में से 97 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत करीब 73 रहा।
मतदान करने वालों में 78 पुरुष और 19 महिला मतदाता शामिल रहे। चुनाव में भाजपा से डॉ. हरी सिंह ढिल्लों, सपा से हाजी दानिश अख्तर तथा निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. राजेंद्र कुमार गंगवार, डॉ. सुनीत गिरि और विमलेंद्र शर्मा मैदान में हैं।
मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। क्षेत्राधिकारी बिसौली अंशुमान श्रीवास्तव के निर्देशन में फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने निगरानी की। पुलिस की मौजूदगी में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रत्याशियों के अभिकर्ता भी केंद्र पर मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat