बदायूं। जनपद बदायूं की थाना सिविल लाइन पुलिस ने वाहन चोरी की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर मामले का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित चल रहे एक 19 वर्षीय शातिर अभियुक्त को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अपराधियों और वाहन चोरों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन में दर्ज मु0अ0सं0 382/26 धारा 303(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की विवेचना के दौरान पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी थी।
थाना सिविल लाइन के उपनिरीक्षक भूप सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त अप्पी उर्फ करन (उम्र 19 वर्ष) पुत्र अतरपाल को धर दबोचा। अभियुक्त मूल रूप से गली नंबर-5, थाना सिविल लाइन का निवासी है और वर्तमान में इमली चौक ब्रह्मपुरा, थाना कोतवाली में रह रहा था।
तलाशी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP24BH7381) बरामद की। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की घटना को स्वीकार किया है। सिविल लाइन पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से वाहन स्वामियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
Budaun Amarprabhat