Breaking News

माहौर वैश्य महासभा की बैठक में जिला व नगर कार्यकारिणी का गठन, रोहित बने नगर अध्यक्ष

Spread the love

बदायूं। उत्तर प्रदेश माहौर वैश्य महासभा की एक अहम बैठक जिला महामंत्री अंश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संरक्षक डॉ. जय प्रकाश गुप्ता ने दानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बैठक में समाज के उत्थान, एकता और युवाओं की सहभागिता पर मंथन के बाद जिला, नगर एवं विवाह प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित की गई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय के. गुप्ता ने आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होने का आह्वान किया। प्रदेश महामंत्री अरविंद गुप्ता ने युवाओं में शिक्षा व संस्कार, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट संजीव गुप्ता ने कानूनी जागरूकता और के.बी. गुप्ता ने समाज के सेवाभावी गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष संतोष मोहन गुप्ता व जिला महामंत्री अंश गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
घोषित जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर दीपक वैश्य, राजेश गुप्ता, दीपेंद्र गुप्ता व पवन गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई। वहीं जिला मंत्री पद पर अमित महाजन, वैभव गुप्ता व दीपक गुप्ता नियुक्त किए गए।
नगर कार्यकारिणी में बदायूं नगर अध्यक्ष पद पर रोहित गुप्ता और नगर महामंत्री पद पर हिमांशु गुप्ता को चुना गया। बिसौली नगर अध्यक्ष निर्भय गुप्ता व नगर महामंत्री नरेंद्र गुप्ता बने।
जिला विवाह प्रकोष्ठ में सामाजिक समन्वय व परिवारों के बीच संपर्क मजबूत करने के लिए डॉ. संजीव गुप्ता, दीपक वैश्य और पवन गुप्ता को दायित्व सौंपा गया।
इस दौरान सीए यशस्वी गुप्ता, एडवोकेट सौरभ गुप्ता, मनोज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छंटनी में हटाए गए बिजली संविदा कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति को लेकर बैठक

Spread the loveछंटनी में हटाए गए बिजली संविदा कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति को लेकर बैठक अधीक्षण …