Breaking News

रामलीला मंच पर 28 अक्टूबर को सजेगी कवियों की महफिल डॉ. उर्मिलेश स्मृति अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का होगा आयोजन

Spread the love

बदायूं। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक रूप से उर्वर बदायूं नगर के प्रतिष्ठित रामलीला मंच पर इस वर्ष भी काव्य रस की अविरल धारा बहेगी। श्री रामलीला महोत्सव समिति द्वारा राष्ट्रीय गीतकार स्वर्गीय डॉ. उर्मिलेश की पावन स्मृति में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन आगामी 28 अक्टूबर को रात्रि 8:30 बजे से रामलीला मंच स्थल पर किया जा रहा है।
मेला समिति के अध्यक्ष अरविंद कांत ने बताया कि रामलीला मंच पर ऐतिहासिक और विराट कवि सम्मेलनों की एक समृद्ध परंपरा रही है, जहां देश के लगभग सभी शीर्ष और लोकप्रिय रचनाकारों ने अपनी काव्य प्रस्तुति दी है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश की स्मृति में यह विराट आयोजन सुनिश्चित किया गया है।
इस राष्ट्रीय स्तर के कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना अपने सुमधुर गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। वहीं ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ फेम हास्य-व्यंग्य कवि हेमंत पांडेय और पैरोडी विधा के बेजोड़ रचनाकार आदित्य जैन अपनी चुटीली रचनाओं से ठहाके लगवाएंगे। वीर रस के सशक्त हस्ताक्षर अभय निर्भीक ओजस्वी वाणी से राष्ट्रप्रेम का संचार करेंगे, जबकि सुश्री शशि श्रेया अपनी श्रृंगार और सौंदर्य से ओत-प्रोत रचनाएं प्रस्तुत करेंगी। इसके अलावा बदायूं की साहित्यिक पहचान डॉ. सोनरूपा विशाल और डॉ. अक्षत अशेष भी मंच से अपनी विशिष्ट काव्य प्रस्तुति देंगे।
अध्यक्ष अरविंद कांत ने बताया कि आयोजन की सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। उन्होंने जनपद के सभी साहित्य प्रेमियों और प्रबुद्ध नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर इस भव्य काव्य संध्या का आनंद लेने का आह्वान किया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भगवतीपुर में आरआरसी केंद्र के संचालन की उठी मांग

Spread the loveपरिसर में उगी झाड़ियां, ग्रामीणों ने व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की सिलहरी। …