Breaking News

जकार्ता इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस से लौटे शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का भव्य स्वागत

Spread the love

बिसौली। नगर के एक स्थानीय रेस्टोरेंट में शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में एजुकेशन इंटरनेशनल एशिया पैसिफिक की 10वीं रीजनल कॉन्फ्रेंस (जकार्ता, इंडोनेशिया) में भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वदेश लौटे एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का पदाधिकारियों और शिक्षकों द्वारा भव्य स्वागत व नागरिक अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत के साथ हुआ। इसके बाद एसोसिएशन की मंडल अध्यक्ष अंजू शर्मा, प्रमिला सिंह, संतोष सक्सेना, पंकज कुमार, हरीश चंद्र, अरुण जौहरी, संध्या मौर्य, शशिबाला, याचना शुक्ला, रानी, नीरज, रिंकी, संगीता यादव और शिप्रा अग्रवाल सहित तमाम पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने इंडोनेशिया के जकार्ता में संपन्न हुई अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के अनुभवों, वैश्विक शैक्षणिक नवाचारों और शिक्षक हितों पर हुई चर्चाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। मंडल अध्यक्ष अंजू शर्मा ने कहा कि पूरे भारत से मात्र आठ प्रतिनिधियों और उत्तर प्रदेश से अकेले मनोज कुमार सिंह का इस प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर प्रतिभाग करना प्रदेश और शिक्षक समाज के लिए अत्यंत गौरव की बात है।
इस अवसर पर विनेश शर्मा, मनीष कुमार, सुचिका, अक्षित, विवेक शर्मा, अनंत भदौरिया, देवकुमार, प्रशांत कुमार, हिमांशु और अंकित कुमार सहित कई शिक्षक व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में मतदेय स्थलों का हुआ सम्पादन; आपत्तियों के लिए मिला 7 दिनों का समय

Spread the loveबदायूं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुक्रम …