बदायूं। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, बदायूं की ओर से जिले में दो स्थानों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और इच्छुक लोगों को खाद्य प्रसंस्करण का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है।
केंद्र प्रभारी के अनुसार, पहला प्रशिक्षण कार्यक्रम 23 और 24 अक्टूबर को विकासखंड म्याऊं की ग्राम पंचायत जमालपुर, न्याय पंचायत चगासी में आयोजित होगा। वहीं, दूसरा कार्यक्रम 28 और 29 अक्टूबर को विकासखंड उझानी की ग्राम पंचायत भरकुइयां, न्याय पंचायत बसंतनगर में होगा।
प्रशिक्षण के माध्यम से स्थानीय कृषि एवं फल उत्पादों का बेहतर उपयोग करने और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।
Budaun Amarprabhat