बदायूं। बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए बदायूं जिले में 28 और 29 अक्टूबर को विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कौशल विकास मिशन बदायूं और संबंधित शिक्षण संस्थानों के संयुक्त तत्वावधान में इन मेलों का आयोजन होगा।
पहला रोजगार मेला 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी में लगेगा। वहीं, दूसरा मेला 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे मदन लाल इंटर कॉलेज, बिसौली में आयोजित किया जाएगा।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 10 से 15 कंपनियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। हाईस्कूल से स्नातकोत्तर, आईटीआई और डिप्लोमा उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष आयु के अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकेंगे। दोनों मेलों में करीब 1500 अभ्यर्थियों के पहुंचने की संभावना है। जिला मजिस्ट्रेट ने रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने के निर्देश दिए हैं।
Budaun Amarprabhat