बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार, 24 अक्टूबर को समरेर और दातागंज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी अवनीश राय के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां की गई हैं।
समरेर स्थित राजकीय आईटीआई में सुबह सात बजे से आयोजित कार्यक्रम में 160 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। वहीं, उसावां स्थित स्वर्गीय रामपाल सिंह राजकीय डिग्री कॉलेज में 145 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।
कार्यक्रम में समरेर में करीब 3500 और दातागंज में लगभग 3000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए जनप्रतिनिधियों और समाज के गणमान्य नागरिकों को भी आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Budaun Amarprabhat