Breaking News

बदायूं में 25 व 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी पीईटी परीक्षा

Spread the love

बदायूं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 का आयोजन जिले में 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी।

परीक्षा के सुचारु संचालन और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आयोग के सदस्य अखण्ड प्रताप सिंह 24 अक्टूबर को पूर्वाह्न में बदायूं पहुंचेंगे। वह 25 अक्टूबर के अपराह्न तक जिले में प्रवास कर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी परीक्षा, नोडल पुलिस अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक और प्रधानाचार्यों सहित संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यदायी संस्था के जिला प्रबंधक और प्रतिनिधि भी परीक्षा संचालन में सहयोग करेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

द्वितीय चरण में नामित गांवों में जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को किया जाएगा जागरूक

Spread the loveबदायूँ जनपद में द्वितीय चरण के अंतर्गत नमामि गंगे जैविक खेती योजनान्तर्गत जैविक …