बिल्सी। क्षेत्र के बागरपुर सागरपुर गांव में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है कि जमीन पर मिट्टी डालकर जलनिकासी का रास्ता बंद कर दिया गया है। इससे करीब 10 से 12 घरों का पानी सड़क पर जमा हो रहा है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम प्रधान पति मालाराम यादव ने बताया कि गांव में एक सरकारी जगह थी, जहां आसपास के 10 से 12 घरों का पानी निकलता था। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने रात में वहां मिट्टी डलवा दी। इससे पानी की निकासी बाधित हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित व्यक्ति उक्त जगह पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मामले की जांच कराकर जलनिकासी की व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।
Budaun Amarprabhat