बिल्सी। बदायूं के बिल्सी शहर में शुक्रवार को यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कछला-शाहबाद मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों और ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लगने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
धान की आवक के दौरान सड़क पर यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग और यातायात प्रबंधन की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
Budaun Amarprabhat