Breaking News

बिल्सी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान

Spread the love

बिल्सी। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन के तहत शुक्रवार को बिल्सी नगर पालिका क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। मतदान के दौरान प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। मतदान केंद्र पर सुबह से ही शिक्षक मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

बिल्सी नगर पालिका स्थित मतदान स्थल के अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप मतदाताओं के पहचान पत्रों की जांच के बाद मतदान कराया गया। प्रशासन की निगरानी में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मध्यस्थता अभियान 3.0 के तहत बदायूं में 10 वादों में हुआ सुलह-समझौता

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। न्यायालयों में लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान …