मोटरसाइकिल ले जाते समय पकड़ा गया आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
अमर प्रभात, बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मूसाझाग थाना क्षेत्र के कंडेला गांव निवासी प्रशांत पाल के रूप में हुई है।
मधुबन कॉलोनी निवासी आशीष ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी उसकी बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर UP24AF-7416) चोरी कर ले जा रहा था। इस दौरान उसे पकड़ लिया गया और मोटरसाइकिल सहित थाने लाया गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) और 317(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Budaun Amarprabhat