नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए दिए आवश्यक निर्देश
अमर प्रभात, बदायूं। रविवार को जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान सतर्कता बनाए रखने और निर्धारित व्यवस्थाओं के अनुरूप जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।
Budaun Amarprabhat