पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया पेश
अमर प्रभात, बदायूं। जिले में चलाए जा रहे वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इनमें दो वारंटी आरोपी और दो अवैध शस्त्र के मामलों में आरोपी शामिल हैं।
थाना उघैती पुलिस ने संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र की पंचवटी कॉलोनी निवासी हंसराज को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से संबंधित मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
वहीं, थाना हजरतपुर पुलिस ने जमालपुर निवासी सिबोध यादव और हजरतपुर निवासी राजकुमार को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया।
इसके अलावा थाना कुंवरगांव पुलिस ने गुरुइया गांव निवासी जुगेन्द्र पाल को एक तमंचा और 12 बोर के एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
Budaun Amarprabhat