Breaking News

खितौरा में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, प्रदीप कुमार सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Spread the love

नारद मोह लीला का हुआ मंचन, रामलीला से बुराई पर अच्छाई की जीत का मिलता है संदेश

उघैती (बदायूं)। थाना उघैती क्षेत्र के कस्बा खितौरा में शनिवार को श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। बाजार मालिक एवं समाजसेवी ठाकुर प्रदीप कुमार सिंह ने फीता काटकर रामलीला महोत्सव का उद्घाटन किया। इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। इसके बाद रामलीला मंच पर नारद मोह लीला का मंचन किया गया।

उद्घाटन के अवसर पर ठाकुर प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि रामलीला में निभाए जाने वाले विभिन्न पात्रों के जीवन और उनके आदर्शों से सभी को सीख लेनी चाहिए। रामलीला के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश मिलता है। सभी लोगों को रामलीला के प्रसंगों से प्रेरणा लेकर अच्छे विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में उतारना चाहिए।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रूपकिशोर गुप्ता ने कहा कि रामलीला समाज को आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता का संदेश देती है। सभी लोगों को अपने आपसी मतभेद भुलाकर समाज में समन्वय बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि रामलीला के मंचन को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में सभी पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों को सहयोग करना चाहिए।

रामलीला मंच पर नारद मोह लीला के माध्यम से धार्मिक प्रसंगों का जीवंत मंचन किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रूपकिशोर गुप्ता, महाराज सिंह, तिलक सिंह, किशोरी पाल, योगेश गिरि, सुनील राणा, बलराम पाठक, केंद्रपाल सोलंकी, रविशंकर भारद्वाज, अमन कुमार सिंह, नरेंद्र भारद्वाज, नितिन कुमार, वंश गुप्ता, शेखर सिंघानिया, मयंक गुप्ता, प्रियांशु भारद्वाज, पुष्पराज, पान सिंह और रजनेश गिरि सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महानवमी के अवसर पर नन्हे मुन्ने बालिकाओं को कराया कन्या भोज –

Spread the loveशरदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी माता के भक्तों ने नवरात्रि के …