Breaking News

ईंट भट्ठे पर खड़े दो डंपरों से स्टेपनी और 250 लीटर डीजल चोरी

Spread the love

वाहन मालिकों ने पुलिस को दी तहरीर, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अमर प्रभात, उघैती (बदायूं)। थाना उघैती क्षेत्र के खितौरा स्थित श्री बालाजी ईंट उद्योग परिसर में खड़े दो डंपरों से स्टेपनी और करीब 250 लीटर डीजल चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन मालिकों ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वाहन मालिकों के अनुसार, दोनों डंपर भट्ठा परिसर में सड़क से करीब 30 मीटर की दूरी पर खड़े थे। दोनों वाहनों के चालक और चौकीदार पास में ही चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात लोगों ने दोनों डंपरों से स्टेपनी और डीजल चोरी कर लिया।

सुबह घटना की जानकारी होने पर वाहन मालिक दिलीप गुप्ता और नवल किशोर ने थाना उघैती पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महानवमी के अवसर पर नन्हे मुन्ने बालिकाओं को कराया कन्या भोज –

Spread the loveशरदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी माता के भक्तों ने नवरात्रि के …