Breaking News

भाजपा स्थापना दिवस और अम्बेडकर जयंती पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम – राजीव कुमार गुप्ता

Spread the love

भाजपा का स्थापना दिवस भव्यता से मनाएंगे कार्यकर्ता

बदायूं। भाजपा कार्यालय पर आगामी अभियानों एवं कार्यक्रम के तहत जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें 06 अप्रैल से 25 अप्रैल तक होने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। बैठक को मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री ब्रज क्षेत्र राकेश मिश्र अनावा और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया।
क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्र अनावा ने कहा भारतीय जनता पार्टी का विशाल वृक्ष उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत, संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भाजपा देश की सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय पार्टी है, जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र के साथ जन-जन की सेवा में जुटी है।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा पार्टी की स्थापना 06 अप्रैल 1980 को हुई। स्थापना दिवस को पार्टी पूरी भव्यता से प्रत्येक बूथों पर मनायेगी। 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय और पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने घरों में ध्वजारोहण करेंगे। इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर #bjp4viksit Bharat हैशटैग के साथ पोस्ट करेंगे। पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शनी का आयोजन व मिष्ठान वितरण किया जायेगा। 6 और 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि व गोष्ठी करके स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 8 और 9 अप्रैल को विधानसभा वार सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन आयोजित किये जाएंगे। 7 से 12 अप्रैल तक घर-घर संपर्क अभियान चलेगा, जिसमें लाभार्थियों से संपर्क व संवाद, भाजपा का ध्वज लेकर शोभायात्रा निकाली जाएगी, ग्राम चौपाल आयोजित की जाएगी, बूथ समिति, पन्ना प्रमुख, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक, स्वच्छता अभियान चलाना, जल संरक्षण व जल संचयन पर संवाद करना 12 अप्रैल को अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन डाइट ऑडिटोरियम बदायूं में किया जाएगा। जिसमें अटल जी से जुड़ी बदायूं की स्मृतियों के संकलन को प्रदर्शित किया जाएगा। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 13 से 25 अप्रैल तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें 13, 14 अप्रैल को बाबा साहब की प्रतिमा एवं परिसर की सफाई और माल्यार्पण होगा।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, सुभाष चंद्र गुप्ता, एमपी सिंह राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, शारदाकांत शर्मा, अरुण प्रकाश, केशव चौहान, धीरज पटेल, शैलेन्द्र मोहन शर्मा, शारदेंदु पाठक, सुखदेव राठौर, दुर्गेश वार्ष्णेय, भगवान सिंह मौर्य, राजपाल सागर, उदयवीर दिवाकर, ग्रीशपाल सिसोदिया, पंकज शर्मा, मुनीश राघव, राहुल रावत, सहदेव सागर सहित अन्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

बिल्सी में एक करोड़ से सड़कें व पथ प्रकाश होंगे मजबूत, विधायक हरीश शाक्य बोले—विकास से अछूता नहीं रहेगा कोई गांव

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी। विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों …

error: Content is protected !!