Breaking News

कृष्णा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Spread the love

बिसौली। नगर के नवदीप हॉस्पिटल पर डा. महेश चंद्र माहेश्वरी कृष्णा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर के वरिष्ठ चिकित्सक मनोज माहेश्वरी एवं डॉक्टर सुविधा माहेश्वरी द्वारा सयुक्त रूप से फीता काटकर किया। डॉक्टर मनोज माहेश्वरी ने कहा की मानव सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। कैंप में मशीन द्वारा मुफ्त पेरीफेरल न्यूरोपैथी टेस्ट, खाली पेट शुगर जांच, खाने के 2 घंटे बाद शुगर जांच, पेशाब में शुगर जांच, हेपाटाइटिस सी और हेपाटाइटिस बी की जांच के साथ निशुल्क परामर्श दिया गया। शिविर में मौजूद चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का निदान किया। वही मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार उपयुक्त दवाएं दी गई। इस अवसर पर डा. नवदीप माहेश्वरी, डा. शिवानी माहेश्वरी, शैलेश पाठक, मोंटू मिश्रा, रोहित, समित, हर्ष, सचिन गुप्ता, मनवीर यादव, अरुण, नीलम आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आगामी त्योहारों के मद्देनजर सड़कों पर उतरे डीएम और एसएसपी, भारी पुलिस बल के साथ शहर में किया पैदल गश्त

Spread the loveबदायूँ। शारदीय नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे आगामी प्रमुख त्योहारों के दृष्टिगत जनपद …