Breaking News

बिल्सी में सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम की ऐतिहासिक बालाजी जन्मोत्सव शोभायात्रा 12 अप्रैल को

Spread the love

*बिल्सी में सिद्ध पीठ श्रीबालाजी धाम की ऐतिहासिक बालाजी जन्मोत्सव शोभायात्रा* बिल्सी नगर के मौहल्ला संख्या पांच में स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बालाजी जन्मोत्सव 12 अप्रैल को बड़े ही भव्य रुप से मनाया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है दरबार के मंहत मटरुमल शर्मा महाराज ने बताया कि 11 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार सुबह 9 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ और एक बजे कन्या भोग किया जायेगा । 12 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को बालाजी जन्मोत्सव पर मुख्य आयोजन होगा। 12 अप्रैल सुबह 11:45 बालाजी की महाआरती की जाएगी। उसके उपरांत 12 बजे बालाजी को 156 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। और शाम चार बजे से ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा शुरू होगी। अन्य प्रदेशों से आने वाले बैंड व स्वचालित झाकियां आकर्षक का केंद्र रहेंगी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

परिवार परामर्श केंद्र बदायूं की सराहनीय पहल: आपसी कलह भुलाकर 3 परिवारों में कराया गया राजीनामा

Spread the loveबदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में शनिवार को आयोजित ‘परिवार परामर्श केंद्र’ की …