Breaking News

*पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ0 अखिलेश दास गुप्ता की 8वीं पुण्यतिथि पर बीबीडी ग्रुप एवं सामाजिक, राजनैतिक व खेल जगत से जुड़े लोगों ने याद किया*

Spread the love

*

*पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ0 अखिलेश दास गुप्ता की 8वीं पुण्यतिथि पर बीबीडी ग्रुप एवं सामाजिक, राजनैतिक व खेल जगत से जुड़े लोगों ने याद किया*

*राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश भर के विभिन्न जनपदों में किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन*

*राजधानी लखनऊ में विभिन्न स्थानों पर विशाल भण्डारा, अस्पतालों में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को भोजन एवं फल वितरण का किया गया आयोजन*

*डॉ0 अखिलेश दास गुप्ता जी द्वारा दिखाये गये रास्ते पर चलकर समाज की सेवा करता रहूंगा- विराज सागर दास*

*लखनऊ 12 अप्रैल 2025।*

पूर्व केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार एवं राजधानी लखनऊ के पूर्व मेयर तथा बीबीडी ग्रुप के संस्थापक प्रेरणास्रोत डॉ0 अखिलेश दास गुप्ता की 8वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता, डा0 अखिलेश दास गुप्ता फाउंडेशन के प्रेसिडेंट, बैडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, चेयरमैन उ0प्र0 बैडमिन्टन एसोसिएशन व यू0पी0 ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री विराज सागर दास, बीबीडी गु्रप की वाइस चेयरमैन श्रीमती देवांशी दास एवं सुश्री सोनाक्षी दास सहित बीबीडी परिवार के सभी सदस्यों द्वारा डॉ0 अखिलेश दास गुप्ता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिल्ली में भी इंजीनियरिंग कालेज संस्थान के कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा डॉ0 अखिलेश दास गुप्ता को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

इस मौके पर डॉ0 अखिलेश दास गुप्ता को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन श्री विराज सागर दास ने कहा कि मेरे पिताजी सदैव लोगों की मदद में जुटे रहते थे। उनका मानना था कि एक दूसरे की सहायता करके लोगों के चेहरे पर मुस्कान लायी जा सकती है। उन्हीं के प्रेरणा से हम लोग टीम भावना के साथ आगे बढ़कर समाज की सेवा में तत्पर हैं और जो भी समाज के लिए कर सकते हैं वह सब करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होने कहा कि आज बीबीडी परिवार डॉ0 अखिलेश दास गुप्ता जी को याद कर रहा है ऐसे में हम सभी को एक दूसरे की मदद करने का संकल्प लेने की आवश्यकता है यही डॉ0 दास के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होने कहा कि मेरे पिताजी ने जो रास्ता दिखाया है कि जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद की जानी चाहिए उसी रास्ते पर चलते हुए समाज की सेवा करता रहूंगा।

पुण्यतिथि के मौके पर प्रातः हनुमान सेतु मंदिर पर महेश राठौर द्वारा सुन्दरकाण्ड का आयोजन किया गया। इसके उपरान्त दोपहर लेटे हनुमान जी मंदिर पक्का पुल पर श्री सुशील दुबे द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। दोपहर में जय श्री प्रिया गुप्ता एवं अजय दीप द्वारा संत मदर टेरेसा आश्रम सप्रू मार्ग हजरतगंज में फल वितरण किया गया। दोपहर फॉक्सवैगन व होटल सागर सोना की वर्किंग टीम द्वारा भण्डारा व शर्बत वितरण, अपरान्ह बीबीडी टाइम स्क्वायर टावर गोमतीनगर के बाहर कार्यालय टीम द्वारा श्रद्धांजलि सभा, बीबीडी बैडमिंटन अकादमी विपिन खण्ड गोमतीनगर में बैडमिंटन खिलाड़ियों व अकादमी के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम, सायं डा0 भीमराव अम्बेडकर चौराहे के समीप डॉ0 अखिलेश दास गुप्ता फाउण्डेशन द्वारा विशाल भण्डारा व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नरही में श्री संदीप अग्रवाल द्वारा प्याऊ लगाकर शर्बत वितरण किया गया। हरिश्चन्द्र इण्टर कालेज सदर में गुरू जी अखाड़े के तत्वावधान में प्रथम विशाल इनामी दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री विराज सागर दास जी मौजूद रहे।

इसके साथ ही बीबीडी बैडमिन्टन एकाडमी गोमती नगर एवं बीबीडी ग्रीन सिटी सेन्ट्रल स्टोर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभाओं में लखनऊ के सामाजिक, राजनीतिक एवं खेल जगत से जुड़ी महान हस्तियों, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर डॉ0 अखिलेश दास गुप्ता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

इस मौके पर बीबीडी परिवार के सभी सदस्यों ने डॉ0 अखिलेश दास गुप्ता जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला सशक्तिकरण का संदेश: महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग में गोष्ठी, आशाओं की मैराथन में रुबिना अव्वल

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को मुख्य …

error: Content is protected !!