Breaking News

युवक को कुल्हाडी मारकर किया

Spread the love

बदायूं के वनगवां गांव में ताश खेल रहे युवक को कुल्हाडी मारकर किया घायल, कुल्हाड़ी मारने वाले बुर्जुग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के वनगवां गांव में शनिवार को तीन बजे के करीब गांव में कुछ लोग ताश खेल रहे थे । बताया जाता है तभी ताश खेल रहे 35 वर्षीय ओमेंद्र सिंह पुत्र मुन्ने सिंह के गांव के ही 60 वर्षीय किशनपाल पुत्र नाजर सिंह ने कुल्हाड़ी मार दी । जिससे ओमेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेंस ने गंभीर रूप से घायल ओमेंद्र सिंह को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने ओमेंद्र सिंह की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर दिया। वही संदिग्ध परिस्थितियों में कुल्हाड़ी मारने वाले बुजुर्ग किशनपाल की मौत हो गई । सूचना पर पहुंची पीआरवी 1273 किशनपाल को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने किशनपाल के शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू की बड़ी उपलब्धिः अब सर्टिफिकेट ऑफ इंस्टीट्यूशनल एक्सीलेंस से सम्मानित

Spread the love आईबीएम एक्सपर्ट लैब्स नेशनल हैकाथॉन-2026 में उद्योग, शिक्षा साझेदारी, नवाचार एवम् स्टुडेंट्स …