Breaking News

गुधनी में पांच जून से मनाया जाएगा यज्ञ महोत्सव

Spread the love

गुधनी में पांच जून से मनाया जाएगा यज्ञ महोत्सव

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में आर्य समाज तत्वावधान में होने वाले पांच दिवसीय शिक्षा संस्कृति संस्कार पर्यावरण तथा राष्ट्रभक्ति के लिए समर्पित यज्ञ महोत्सव इस बार पांच से नौ जून तक मनाया जाएगा। वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने बताया कि यह महोत्सव के प्रचार का कार्य आरंभ हो गया है आज सदर विधायक पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्रगुप्त को आचार्य संजीव रूप ने निमंत्रण दिया। महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि मैं वर्षों से प्रतिवर्ष यह महोत्सव में जाता हूं आर्य समाज गुधनी साधुवाद का पात्र है जो पर्यावरण की शुद्धि तथा चरित्र की शुद्धि के महत्वपूर्ण कार्य में लगा हुआ है। छोटे-छोटे बच्चों का निर्माण हो रहा है। छुआछूत जाति-पाति आदि बिना किसी भेदभाव के क्षेत्रवासी इस यज्ञ में भाग लेते हैं। आचार्य संजीव रूप ने बताया एक जून से बच्चों के चरित्र निर्माण के लिए आर्य वीर दल शिविर लगाया जाएगा। पांच जून को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आठ जून को पुर्णाहुति होगी तथा विराट कवि सम्मेलन भी होगा। नौ जून को दस लोगों का विशाल भंडारा भी आयोजित होगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

21 सितंबर तक होगी ईवीएम-वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच

Spread the loveबदायूं। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट की …