संकट मोचन दरबार में हुआ कष्ट निवारण यज्ञ
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या चार स्टेट बैंक रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में रविवार को कष्ट निवारण यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित भक्तों ने अपने संकट के निवारण के लिए यज्ञ में आहुतियां दी। दरबार के प्रधान मंहत संजय शर्मा ने बताया कि यज्ञ में आहुति देने से देवता प्रसन्न होते हैं और वह हमें अपना आशीर्वाद प्रदान करते है। हनुमान जी के बाल रूप को बालाजी महाराज कहा गया है। मेहंदीपुर घाटा राजस्थान में इनका प्रमुख धाम है जंहा इनके साथ भैरव बाबा व प्रेतराज सरकार विराजमान हैं। भक्त वहां जाकर बालाजी महाराज के चरणों में अर्जी लगाते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होनें कहा कि जो भी भक्त इस हवन-यज्ञ में हिस्सा लेता है, उसके सारे कष्ट बालाजी हर लेते है। इस मौके पर कई भक्त मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat