Breaking News

लापता युवक का निर्माणाधीन मकान के टैंक में मिला शव

Spread the love

लापता युवक का निर्माणाधीन मकान के टैंक में मिला शव

पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम भेजा

बिल्सी। शनिवार से गायब युवक का शव नगर के मोहल्ला संख्या पांच में एक निर्माणाधीन मकान के टैंक में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक के परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।

नगर के मोहल्ला संख्या छह गोशाला रोड निवासी एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद प्रकाश सिंह शाक्य के पुत्र दुलार सिंह मौर्य 35 वर्ष शनिवार की शाम से लापता था। देर रात तक परिवार के लोगों ने उसे तलाश किया लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। रविवार की शाम नगर के मोहल्ला संख्या पांच स्थित गोविंद मठ के निकट बने अनुराग चौहान के निर्माणधीन मकान के आसपास बच्चे खेल रहे थे, तभी उन्होंने टैंक में युवक का शव देखा। यह खबर हवा की तरह पूरे मोहल्ले में फैल गई और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने मृतक की पहचान दुलार सिंह के रूप में की। मृतक की परिवार के को जब इस बात की जानकारी हुई तो उनमें कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसने टैंक से लाश को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों के मुताबिक मृतक की शादी हो चुकी है और कई वर्ष पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। कोतवाल आरएस पुंडीर ने बताया कि हालांकि पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उसकी मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। युवक का शव मिलने से लोगों में सनसनी मची हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!