Breaking News

कार की स्पीड तीव्र होने से अनियंत्रित होकर खाई में जा घुसी बाइक के परखच्चे उड़े।

Spread the love

कार की स्पीड तीव्र होने से अनियंत्रित होकर खाई में जा घुसी बाइक के परखच्चे उड़े।

म्याऊँ – थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम संजरपुर के पास एम एफ हाइवे पर मंगलवार दोपहर बदायूं की तरफ से एक स्कार्पिओ गाड़ी तीव्र गति ओर लापरवाही से म्यूजिक सिस्टम फूल स्पीड पर मौज मस्ती करते हुए स्कॉर्पियो मे रही थी जिसने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया  स्कॉर्पियो इतनी तीव्र गति से थी कि उसका अगला टायर तक फट गया  और वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी  इधर म्याऊँ की तरफ से जा रहे मोटर साइकिल सवार बाबूराम पुत्र मैकू मे जोरदार टक्कर मारते हुये खंती मे जा घुसी Iहादसा देख ग्रामीणो दौडकर मौके पर पहुंचे स्कॉर्पियो सवार पांचों युवक गाड़ी में फंस गए थे और स्कार्पिओ गाड़ी मे फंसे पाँचो लोगों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला और तत्काल घटना की सूचना अलापुर पुलिस को दी I इधर पुलिस ने मौके पर पहुच कर लायक अली, बिट्टू , इमरान , शराफत उर्फ पप्पू , मुनब्बर निवासी बरेली व बाइक सवार बाबू राम सभी घायलो को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां मोटरसाइकिल सवार बाबू राम पुत्र मैकू निवासी ग्राम जखेली थाना अलापुर को डाक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया I इधर सूचना मिलते ही म्रतक के परिजनो मे कोहराम मच गया है थनाध्यक्ष अलापुर उदयवीर सिंह ने बताया कि दोनों क्षति ग्रस्त वाहनो को कब्जे मे लेकर मामले की जांच की जा रही है I दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!