Breaking News

गर्भवती महिला की पीट पीट कर हत्या न्यायालय के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

Spread the love

गर्भवती महिला की पीट पीट कर हत्या न्यायालय के आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
सहसवान: एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती बहन की पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर मृतका के पति समेत चार ससुरालियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
नगर के मुहल्ला चाहशीरी निवासी शाहिद हुसैन की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि उसने अपनी बहन आसिया बी की शादी 26 अप्रैल 2023 को शारिक अली निवासी मुहल्ला दहलीज के साथ की थी। उसने शादी में करीब 12 लाख रुपए खर्च किए थे और अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। आसिया के ससुराल वाले शादी में दिए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज में डिजायर कार की मांग को लेकर ससुराल वालों ने आसिया का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। समझाने के बाद भी ससुराल वाले नहीं माने और उत्पीड़न करते रहे। आरोप है कि 25 अक्टूबर 2024 को ससुराल वालों ने गर्भवती अवस्था में आसिया को लात घूसों से मारा पीटा। इससे उसे रक्तस्राव होने लगा। आसिया को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान 27 अक्टूबर को आसिया की मृत्यु हो गई। आरोप यह भी है कि ससुराली अस्पताल में शव छोड़ कर भाग गए। शाहिद का कहना है कि उसने कार्रवाई के लिए पहले कोतवाली और फिर एसएसपी को शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब न्यायालय के आदेश पर मृतका के पति शारिक अली समेत चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।‌
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आज से विशेष अभियान शुरू

Spread the love17 और 24 अक्टूबर को 2778 मतदेय स्थलों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ, चार …