Breaking News

ब्लूमिंगडेल स्कूल बदायूँ मे कार्तिक वार्ष्णेय ने 98% अंक प्राप्त कर जिले भर में प्रथम स्थान पाया

Spread the love

ब्लूमिंगडेल स्कूल
बदायूँ
सी0बी0एस0ई0 बोर्ड देहरादून संभाग द्वारा कक्षा-10 एवं कक्षा-12 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। कक्षा-12 (कॉमर्स) के कार्तिक वार्ष्णेय ने 98% अंक प्राप्त कर जिले भर में प्रथम एवं श्रेया रेन्डर (कला वर्ग) ने 97.8% अंक प्राप्त कर जिले भर में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी योग्यता व प्रतिभा का परचम लहराया। कक्षा-12 में 28 विद्यार्थियों ने 90% अंक से अधिक अंक प्राप्त किए। कक्षा-10 में दिव्यम रस्तोगी ने 98.6% अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पूर्वी सक्सेना एवं मुहम्मद उमैर ने 98.2% अंक प्राप्त कर अपनी योग्यता का परिचय दिया। इतना ही नहीं 40 छात्रों से अधिक ने 90% अंक प्राप्त किए। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
इस स्वर्णिम मौके पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता, निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता व श्वेता मेंहदीरत्ता, प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली कॉर्डिनेटर अंजला सोनी एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, डकैती के रुपये, तमंचा और बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। जिले के थाना इस्लामनगर पुलिस ने डकैती के मामले में फरार चल …

error: Content is protected !!