Breaking News

चोला चढ़ाने से होती है सभी मनोकामनाएं पूर्ण

Spread the love

चोला चढ़ाने से होती है सभी मनोकामनाएं पूर्ण

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा और बाबा के भक्तों ने शनिवार को बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के अलावा यहां हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। आचार्य ललित शर्मा ने बताया कि जो भी भक्त शनिवार और मंगलवार को बाबा पर श्रध्दा के साथ चोला चढ़ाता है, बाबा उसकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते है। इधर, नगर के मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा एवं तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बाबा पर चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसाद वितरित किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!