आज दिनांक 31मई 2025को उझानी नगर के ग्राम सिरसोली में राजमाता अहिल्या बाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदीप पाल राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी जितेन्द्र पाल मण्डल अध्यक्ष राष्ट्रीय समाज पार्टी बदन पाल अभिषेक पाल Jashveer Pal ग्राम के पदाधिकारीयों ने फूल माला पहना कर तथा राजमाता अहिल्या बाई होलकर का चित्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया सभा की अध्यक्षताश्री रामकिशोर प्रजापति ग्राम प्रधान व सभा का सफल संचालन पवन पाल ने किया अपने सम्बोधन में प्रदीप पाल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम लोग अहिल्या बाईं को तो मानते हैं परन्तु उनके बताए रास्ते पर नहीं चलते किसी महापुरुष की जयंती मनाने का कोई उद्देश्य होता है उस उद्देश्य की पूर्ति कैसे हो इस पर भी विचार विमर्श होना चाहिए कोई भी महापुरुष किसी जाति विशेष का नहीं होता वह सभी समाज के लोगों के लिए होता है जो लोग राजमाता अहिल्या बाई होलकर को मानते वह चाहे जिस जाति के हो उन्हें अवश्य बुलाना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए राजमाता ने शासक बनकर लोगों की भलाई के लिए कार्य किए थे वह सब शासक बन ने के बाद किए थे अगर शासक नहीं बनी होती तो वह यह कार्य भी नहीं कर पाती इससे स्पष्ट होता है कि शासक बनना कितना जरूरी है अब बारी आती है कि शासक कैसे बना जाए इस पर भी विचार विमर्श होना चाहिए जितेन्द्र पाल ने कहा जब तक हम शिक्षित नहीं होंगे तब तक समाज उद्धार नहीं होगा साभार प्रस्तुति प्रदीप पाल राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
Budaun Amarprabhat