Breaking News

साइबर ठगी किये गये 55,241/- रूपये शिकायतकर्ताओं के बैंक खाते में वापस कराये

Spread the love

*साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बदायूँ द्वारा कार्यवाही करते हुये साइबर ठगी किये गये 55,241/- रूपये शिकायतकर्ताओं के बैंक खाते में वापस कराये गये।*

बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ द्वारा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक किया जाता रहा है तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना बदायूँ को आवश्यक/त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है।
शिकायतकर्ता शाहिद अली पुत्र अलीशेर खाँ नि0 ग्राम जौनेरा थाना सहसवान के साथ ऑनलाइन फ्राड में आवेदक के *84,680/- रू0* की साइबर ठगी की गयी तथा शिकायतकर्ता मो0 असलम खान पुत्र मो0 मजहर खां नि0 ककराला थाना अलापुर के साथ ऑनलाइन फ्राड में आवेदक के *30,241/- रू0* की साइबर ठगी की गयी। जिसके संबंध में शिकायतकर्ताओं द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना जनपद बदायूँ पर शिकायत दर्ज करायी गयी। थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आवेदकों के साथ की गयी साइबर ठगी की धनराशि को तत्काल सम्बन्धित बैंक में होल्ड/फ्रीज करा दिया गया। दिनांक *11-06-2025* को शिकायतकर्ता शाहिद अली की धनराशि *25,000/- रूपये* एवं मो0 असलम खान की धनराशि *30,241/- रू0* शिकायतकर्ताओं के खातें में स्थानान्तरित करा दी गयी है।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन, व साइबर क्राइम थाना स्टाफ साइबर क्राइम जनपद- बदायूँ
*अपील-* किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या , पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!