Breaking News

दबतोरा में पिछले हफ्ते फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है

Spread the love

बिसौली। तहसील क्षेत्र के गांव दबतोरा में पिछले हफ्ते फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है। इस कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इस वजह से ग्रामीणों को रात में अंधेरे और भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के समाजसेवी जाहिद खान ने बताया इस भीषण गर्मी में गांव वाले बिजली के बिना रहने को मजबूर है। भीषण गर्मी के कारण फ्रिज और इनवर्टर भी काम नहीं कर रहे है। इस कारण घरों में रखी सब्जियां और दूध आदि भोज्य पदार्थ भी खराब हो रहे है। ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर फुंके ट्रांसफार्मर को जल्द बदलने की मांग की है ताकि गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो सके। इस अवसर पर जाहिद खान, नत्थू हुसैन, यासीन फौजी, सोनपाल मौर्य, धर्मेंद्र मौर्य, ओमकार मौर्य, दिलदार बेग, मुन्तयाज खान, साकिब, डा. उबैस खान आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आषाढ़ मास में शिव शक्ति भवन मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुआ भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

Spread the loveबिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार को आषाढ़ मास के …

error: Content is protected !!