Breaking News

कादरी क्लब ने बाबू क्लब को छह विकेट से हराकर जीती ट्रॉफी

Spread the love

कादरी क्लब ने बाबू क्लब को छह विकेट से हराकर जीती ट्रॉफी

कप्तान समीर को दिया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो अगोल रोड स्थित बगिया वाले मैदान पर मंगलवार की रात एक दिवसीय साविर हुसैन मैमोरियल कि्रकेट टूर्नांमेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन एसडीएम रिपुदमन सिंह ने फीता काटकर किया। जिसमें कादरी कि्रकेट क्लब और बाबू कि्रकेट कल्ब के मध्य फाइनल मैच खेला गया। जिसमें कादरी क्लब ने बाबू क्लब को छह विकेट से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा कर लिया। कादरी क्लब के कप्तान समीर कादरी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए बाबू कल्ब ने निर्धारित 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 27 रन बनाए। इसमें मुन्ना ने 10, आरिफ ने तीन, जहीर और सनी ने दो-दो रन बनाए। वहीं कादरी कल्ब की ओर गेंदबाजी करते हुए कप्तान समीर ने चार, रोहित, मुदित और आकाश माथुर ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद 28 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में कादरी कल्ब ने चार में चार विकेट खोकर अपने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। जिसमें रोहित ने 12 और समीर ने 15 रन बनाए। इस प्रकार कादरी क्लब को छह विकेट से विजय घोषित किया गया। बेहतरीन प्रदर्शन पर कप्तान समीर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मुशीर अंसारी, मुवीन खान, भूरा अंसारी, नदीम अंसारी, बंटी सागर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!