Breaking News

मंदिर के स्थापना दिवस हुआ अखंड रामायण का पाठ

Spread the love

मंदिर के स्थापना दिवस हुआ अखंड रामायण का पाठ

बिल्सी। बंबा चौराहे के निकट स्थित श्री वद्री नारायन महाराज मंदिर के 23वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। बुधवार की शाम यहां भंडारा कराया गया। जिसमें सैकड़ों ने प्रसाद को ग्रहण किया। मंदिर के मंहत रंजन पंडित ने कहा कि रामायण का पाठ सुनने से मनुष्य को समस्त पापों से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने बताया कि पिछले 23 वर्षों से लगातार मंदिर के स्थापना दिवस पर धार्मिक कार्यों का आयोजन किया जा रहा है। बाद में आरती कर भंडारा कराया गया। यहां सबसे पहले मंदिर में कन्याओं को सहभोज कराया गया। उसके बाद सभी लोगों को प्रसाद का वितरण किया गया। प्रसाद पाने के लिए मंदिर के बाहर भीड़ लग गई। इसको सफल बनाने में दिनेश दीक्षित, राजन शर्मा, अतुल वाष्र्णेय, मनोज कुमार, गौतम माहेश्वरी, पीनू माहेश्वरी, विनीत असावा, राजू वर्मा आदि का सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेंसकार्ट के प्लेसमेंट में छाईं टीएमयू ऑप्टोमेट्री की बेटियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स …