Breaking News

गंगा स्नान को जा रही वृध्दा बाइक से गिरकर हुई घायल

Spread the love

गंगा स्नान को जा रही वृध्दा बाइक से गिरकर हुई घायल

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित मिश्रीपुर मुकईया के पास बाइक से एक वृद्धा गिरकर घायल हो गई। जिससे आनन-फानन में बिल्सी सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के गांव उलैया निवासी अनेकपाल और उनकी पत्नी ब्रजवती बुधवार की सुबह पूर्णिमा के उपलक्ष्य में करीब सात बजे बाइक से गंगा स्नान करने के लिए कछला को जा रही थे। जैसे ही उनकी बाइक हाईवे पर स्थित गांव मिश्रीपुर मुकईया के पास पहुंची। तभी एक ब्रेकर पर आकर उनकी बाइक कुछ अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठी ब्रजवती अचानक से सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की मदद से उन्हे नगर के सरकारी अस्पताल पर भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!