Breaking News

शिविर में 35 स्काउट गाइड कर रहे प्रतिभाग, पहाड़ियों पर चढ़ने के तरीके बताए

Spread the love

शिविर में 35 स्काउट गाइड कर रहे प्रतिभाग, पहाड़ियों पर चढ़ने के तरीके बताए

घनें जंगलों दुर्गम रास्ती से होकर 7550 फिट ऊंची पहाड़ी पर स्याही देवी मंदिर पहुंचे स्काउट गाइड

बदायूं : प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र शीतलाखेत अल्मोड़ा में चल रहे नेचर स्टडी कम ट्रेकिंग कैंप और एडवेंचर के चौथे दिन जिले तीन स्काउट समेत 35 स्काउट-गाइड ने पहाड़ियों की दुर्गम घाटियों, घनें जंगलों के बीच ट्रेकिंग की। शीतलाखेत की 7550 फिट सबसे ऊंची चोटी पर स्याही देवी मंदिर पहुंचकर ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण किया।
प्रादेशिक मुख्यायुक्त डा. प्रभात कुमार के मार्गदर्शन में चल रहे इस शिविर में 35 स्काउट-गाइड प्रतिभा कर रहे हैं।
कैंप फायर के मुख्य अतिथि शशिकांत शर्मा ने शिविराग्नि प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि युवाओं में अतुलनीय शक्ति और ऊर्जा होती है। हर कार्य संभव कर दिखानें की सामर्थ्य रखते हैं।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शमां ने कहा कि प्रकृति के उपकारों को न भूलें, जन्मदात्री मां के बाद धरती मां ही हमारा ध्यान रखती है। हमको अनमोल सांस, अन्न, जल, वस्त्र और आश्रय प्रदान करती है।
अध्यक्षता कर रहे एलओसी विष्णु विश्वकर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों आचरण पवित्र भावनाएं शुद्ध हो जाती हैं। निस्वार्थ सेवा करें और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनें।
प्रादेशिक प्रशिक्षण केन्द्र शीतलाखेत अल्मोड़ा के प्रभारी त्रिवेंद्र कुमार ने दुर्गम पहाड़ियों पर चढ़ने के तौर तरीके बताएं उन्होंने कहा कि प्रकृति की गोद में रहने का सौभाग्य कम लोगों को ही मिल पाता है। जिले की चार सदस्यीय टीम के अलावा लखनऊ, कुशीनगर , बनारस के सदस्यों की टीमें शीतलाखेत की विभिन्न पहाड़ियों की विभिन्न चोटियों में भ्रमण कर रही है। स्काउट-गाइड ने प्राचीन ऐतिहासिक स्याही देवी मंदिर पहुंचकर मां स्याही देवी के दर्शन किए। इस तीर्थ स्थल के समीप स्वामी विवेकानंद 25 मई 1898 को तीन दिन यहां ठहरे ध्यान
साधना की उस स्थान के भी दर्शन किया। गीत, कहानियों, विभिन्न अभिनयों की शानदार प्रस्तुति दी।
एडवेंचर के एलओसी अमित सैनी और उनकी टीम के एडवेंचर इंस्टेक्टर मोहित कुमार, शिवम मौर्य, आनंद मालियान ने बच्चों को सहासिक एडवेंचर कराए।
इस मौके पर रोहित गुप्ता, जीवन गोला, सचिन पाल, डा.विनय यादव, मोहम्मद रहीस, शैलेंद्र, उदय शशांक, अभिषेक, दिलीप, रुस्तम, रत्नेश, आदित्य, पंकज, अंकिता, डाली, गीता, दीपाली, शालिनी, खुशी, रेनू, आयुषी, तन्नु, संजना आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Spread the loveबदायूं ब्रेकिंग:संदिग्ध परिस्थितियों में मकान के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला …

error: Content is protected !!