Breaking News

आंधी में हुआ ब्रेकडाउन, बिल्सी की आपूर्ति ठप

Spread the love

आंधी में हुआ ब्रेकडाउन, बिल्सी की आपूर्ति ठप

बिल्सी। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे आई तेज आंधी के चलते उझानी से आ रही मुख्य लाइन में फाल्ट हो गया। जिसकी वजह से नगर क्षेत्र की सप्लाई बाधित हो गई। इस भीषण गर्मी में लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताते है कि उझानी-बिल्सी के मध्य कई स्थानों पर पेड़ों के बीच होकर गुजर रही है। जो मामूली हवा और आंधी में पेड़ों से टकरा कर फाल्ट हो जाते है। लाइन ब्रेकडाउन में चली जाती है। जिससे आए दिन नगर क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो जाती है। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि दोपहर आई आंधी में लाइन में ब्रेकडाउन हो गया। जिसकी बजह से नगर क्षेत्र की आपूर्ति तब से ठप पड़ी है। विभीग की टीम फाल्ट दूर करनेे के लिए रवाना हो चुकी है। फाल्ट दूर होते ही सप्लाई को सुचारु कर दी जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दरगाह-ए-आलिया कादरिया पर 28 अक्टूबर से शुरू होगा 185वां उर्स-ए-कादरी

Spread the loveदेश-विदेश से जुटेंगे जायरीन बदायूं। रूहानियत और सूफी परंपरा के प्रमुख केंद्र, विश्व …