Breaking News

आंधी में हुआ ब्रेकडाउन, पांच घंटे ठप रही बिल्सी की बिजली

Spread the love

आंधी में हुआ ब्रेकडाउन, पांच घंटे ठप रही बिल्सी की बिजली

बिल्सी। उझानी स्थित 132 पावर स्टेशन से नगर क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र को आ रही 33 केवीए की बिजली लाइन रविवार की सुबह आई आंधी के कारण ब्रेकडाउन में चली गई। इसकी वजह से नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब पांच घंटे तक ठप रही। दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों को राहत मिली।रविवार की सुबह सात बजे उझानी पावर स्टेशन से नगर को आ रही मुख्य लाइन से गांव सिरासौल के पास कोल्ड स्टोर के निकट तेज आंधी में अचानक एक पेड़ की टहनी टकराने से फाॅल्ट हो गया। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के लोगों का कहना है कि उझानी-बिल्सी के बीच मुख्य लाइन में आए दिन फाॅल्ट होते रहते हैं। जिससे उन्हे काफी परेशानी उठानी पड़ती है। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि मुख्य लाइन में तेज हवा के कारण फाॅल्ट आ गया था, जिसे दूर कर दोपहर को आपूर्ति सुचारु कर दी गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत “पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन” विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love बरेली 29 मई, 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, …

error: Content is protected !!