Breaking News

अब किसान भयमुक्त होकर जीवन जी रहा है: हरीश शाक्य

Spread the love

अब किसान भयमुक्त होकर जीवन जी रहा है: हरीश शाक्य

सिरासौल में हुई विकसित भारत संकल्प सभा

बिल्सी। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को विधानसभा क्षेत्र के गांव सिरासौल कुंवर पट्टी में पूर्व ब्लाक प्रमुख सुखवीर सिंह चौहान के आवास पर विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से किसान भयमुक्त होकर अपना जीवन व्यतीत कर रहा है। जब प्रदेश में गैर भाजपा की सरकार थी तो किसान का जमकर उत्पीड़न किया जा रहा था। यहां तक की खेतों में लगे सिंचाई के उपकरणों को चोर उठाकर ले जाते थे। मगर अब ऐसा देखने को कतई नहीं मिल रहा है। सभी किसान भयमुक्त होकर अपना जीवन जी रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सीधे जनता को मिल रहा है। उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सुशासन में देश ने गरीब कल्याण, किसान सम्मान, डिजिटल सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अभूतपूर्व प्रगति की है। यह किसी से छिपी नहीं है। इससे पहले उनका यहां जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुखवीर सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राहुल शाक्य, सोनी सिंह, अनुज माहेश्वरी, हेमेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, रामकिशोर शाक्य, अनुज प्रताप, दीपक चौहान, मंगलीराम शर्मा, डॉ.केपी सिंह, भगवान सिंह वर्मा, वीरपाल, रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …