Breaking News

बिल्सी के बाबा स्कूल में मनाया वर्चुअल फादर्स डे

Spread the love

बिल्सी के बाबा स्कूल में मनाया वर्चुअल फादर्स डे

बिल्सी। नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को वर्चुअल फादर्स डे का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने घरों में रहकर अपने पिता के साथ अपनी ग्रुप फोटो, सेल्फी व वीडियो बनाकर अपनी पसंदीदा यादों और पलों को साझा किया। बच्चों ने खेल, गाने और कहानियां सुनाना, संदेश और कार्ड बनाकर अपने पिता के लिए अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया। बच्चों ने सुंदर सुंदर ग्रीटिंग कार्ड एवं क्राफ्ट बनाएं और अपने अपने पापा को देकर उनका आशीर्वाद लिया, वहीं पिताओं ने भी बच्चों के प्यार भरे एहसास के साथ इस दिन को यादगार बनाया। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि माता-पिता से बढ़कर कुछ भी नहीं है। माता-पिता के ऋण को हम जीवन भर नहीं चुका सकते। माता पिता को प्रथम गुरु माना गया है और इनके आशीर्वाद से ही हम सफलता पाते है। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने कहा कि फादर्स डे एक विशेष अवसर है जिसमें हम अपने पिता के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त कर सकते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

Spread the loveबिजली विभाग में मनमानी के खिलाफ संविदा कर्मचारी लामबंद, 13 जुलाई से अनिश्चितकालीन …

error: Content is protected !!