Breaking News

एक किसान के खेत में लगे ट्यूबवेल से चोर सोलर प्लेटें, स्टार्टर और केबिल चोरी

Spread the love

सहसवान: एक किसान के खेत में लगे ट्यूबवेल से चोर सोलर प्लेटें, स्टार्टर और केबिल चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
नगर के मुहल्ला शहबाजपुर निवासी अतुल कुमार का कहना है कि उनका समदा गांव के रकबे में खेत स्थित है। इसमें उन्होंने फसल की सिंचाई के लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा से संचालित ट्यूबवेल लगाया हुआ है। 17/18 जून की रात अज्ञात चोर खेत में लगे ट्यूबवेल से 13 सोलर प्लेटें, स्टार्टर और करीब 30 मीटर विद्युत केबिल चोरी कर ले गए। चोरी का पता चलने पर उसने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने को पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फिटनेस नहीं कराई तो 68 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित

Spread the loveबदायूं। उत्तर प्रदेश शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर 11 से 25 अगस्त …