Breaking News

गृहविज्ञान की छात्राओं ने हस्तशिल्प प्रदर्शन के तहत फोल्डिंग रंगोली, बंधेज, फूलदान, चटोना आदि बनाए।

Spread the love

सहसवान: संघटक राजकीय महाविद्यालय में गृहविज्ञान की छात्राओं ने हस्तशिल्प प्रदर्शन के तहत फोल्डिंग रंगोली, बंधेज, फूलदान, चटोना आदि बनाए।
प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल, गृहविज्ञान विषय प्रभारी डॉ शुभ्रा माहेश्वरी के निर्देशन में छात्राओं ने हस्तशिल्प प्रदर्शन के तहत फोल्डिंग रंगोली, बंधेज, फूलदान व चटोना आदि बनाकर अपनी कला को निखारा। बंधेज में सना बी, रत्नेश, अरीजा नकबी, अलीशा फात्मा, रहनुमा ग्रुप ने बहुत सुंदर बंधेज की चादर बनाई। अखिलेश ने चटोना, गुंजन व तन्नू ने फोल्डिंग रंगोली बनाई। रजनी के सुंदर फूलदान ने मन मोह लिया। ईजा ने वेस्ट मैटीरियल से वाल हैंगिंग बनाई। रानी ने बहुत सुन्दर तरीके से फुलकारी, कशीदाकारी, चिकनकारी कढ़ाई को माडल रुप में बनाया। प्रतिभागी छात्राओं में सोल्वी, नीलम, सोनम, इला सक्सेना, पूजा, प्रीति,अदीबा, हिरा बी, गुलिस्तां, अंशू, सायमा, उम्मेकुलसुम, रिद्बि, किरन, अंजलि, रिंकी आदि ने हिस्सा लिया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ ब्रह्मस्वरूप, डॉ सौरभ नागर, डॉ राजेश सिंह, डॉ नवीन कुमार, मुकुल, संदीप, रोदास, कमल, आशीष आदि मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!