Breaking News

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के शेष आवासों के निर्माण जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

Spread the love

बदायूँ: मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के शेष आवासों के निर्माण जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

बदायूँ, 04 नवंबर। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए शेष आवासों का निर्माण जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आवासों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और शासन द्वारा निर्धारित मापदण्डों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा।

कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2016-17 से 2024-25 तक कुल 44,780 आवास स्वीकृत किए गए। 31 अक्टूबर 2025 तक इनमें से 44,575 आवास पूर्ण कराए जा चुके हैं, जबकि 205 आवासों का निर्माण अभी शेष है।

इस अवसर पर पीडी डीआरडीए, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!