Breaking News

रोडवेज बस ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पति की मौत — पत्नी व मासूम बेटी घायल

Spread the love

रोडवेज बस ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पति की मौत — पत्नी व मासूम बेटी घायल
उझानी (बदायूं), मंगलवार। सहसवान क्षेत्र के एक परिवार के साथ मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। दवा लेने उझानी आए बाइक सवार दंपती और उनकी मासूम बच्ची को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, सहसवान थाना क्षेत्र के गांव हौतीपुर निवासी 33 वर्षीय उमेश पुत्र रामनिवास मंगलवार को अपनी पत्नी सुधारानी और एक वर्षीय पुत्री प्रियांशी के साथ दवा लेने उझानी आया था। दोपहर करीब तीन बजे वह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवे पर संतोष कुमारी कॉलेज के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उमेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटी घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं।

हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एंबुलेंस से उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टरों ने उमेश को मृत घोषित कर दिया


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिसौली में नवागत इंस्पेक्टर ने कसी पुलिसिंग की कमान

Spread the loveअनुशासन पहली प्राथमिकता, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश बिसौली। नवागत पुलिस …