Breaking News

संस्कार भारती ने मनाया दीपावली उत्सव, रंगोली प्रतियोगिता में निखरी प्रतिभा

Spread the love

संस्कार भारती ने मनाया दीपावली उत्सव, रंगोली प्रतियोगिता में निखरी प्रतिभा
बिसौली (संवाद सूत्र)। संस्कार भारती इकाई बिसौली द्वारा मंगलवार को चतुर्थ दीपावली उत्सव भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में तथा मुख्य अतिथि सुभाष अग्रवाल द्वारा माँ भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था के कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार भट्ट ने ध्येयगीत प्रस्तुत किया, जबकि धर्मेंद्र यादव ने भगवान श्रीराम के भजनों से वातावरण भक्तिमय बना दिया।

प्रतियोगिता में शबरी वर्ग (कक्षा 9 से स्नातक) में दीपाली वार्ष्णेय ने प्रथम, वैष्णवी (सरस्वती विद्या मंदिर) ने द्वितीय तथा नव्या पाठक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं गिलहरी वर्ग (कक्षा 5 से 8) में कनिष्का (देवकी देवी विद्यालय) प्रथम, वर्षा द्वितीय और जानवी तृतीय स्थान पर रहीं।

शबरी वर्ग के निर्णायक जनमहिमा संपादक अखिलेश मिश्रा, गोपाल कृष्ण वार्ष्णेय एवं अरुण गुप्ता रहे, जबकि गिलहरी वर्ग का मूल्यांकन किशन उर्फ कन्हैया मंत्री (जनता रामलीला), अनुज पाराशरी (निर्देशक, जनता रामलीला) और कृष्णा गुप्ता ने किया।

संस्था की ओर से विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अंत में संस्था अध्यक्ष डॉ. रूपेंद्र आर्य ने परिणाम घोषित किए और सभी अतिथियों, निर्णायकों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन कवि हरगोविंद पाठक ‘दीन’ ने किया। इस अवसर पर **पुष्पेंद्र नाथ गर्ग


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!