Breaking News

केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने किया ऐतिहासिक श्री गंगा मेला ककोड़ा 2025 का शुभारंभ

Spread the love

केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने किया ऐतिहासिक श्री गंगा मेला ककोड़ा 2025 का शुभारंभ
बदायूं, 04 नवम्बर (संवाद सूत्र)। रुहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री गंगा मेला ककोड़ा 2025 का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि ककोड़ा मेला केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि यह सामाजिक एकता, लोक संस्कृति और पारंपरिक मेलजोल का अनोखा संगम है। उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा तट पर लगने वाले इस मेले में हजारों श्रद्धालु, साधु-संत और तीर्थयात्री आस्था की डुबकी लगाने पहुंचते हैं। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान से सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस बल, गोताखोर दल और बचाव टीमें चौकसी पर हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा सिंह यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, डीएम अवनीश राय और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!