Breaking News

स्वर्ण रथ पर सवार होंगे चक्रवर्ती भरत, हेलिकॉप्टर से होगी पुष्प-रत्नों की वर्षा

Spread the love

स्वर्ण रथ पर सवार होंगे चक्रवर्ती भरत, हेलिकॉप्टर से होगी पुष्प-रत्नों की वर्षा

टीएमयू में पहली बार निकलेगी चक्रवर्ती सम्राट भरत की आलौकिक दिग्विजय यात्रा, देशभर से आएंगे संत-मुनि और श्रद्धालु

मुरादाबाद, अमर प्रभात।
तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) की पवित्र धरती 5 नवंबर को एक नया इतिहास रचने जा रही है। 130 एकड़ में फैले विशाल कैंपस में पहली बार चक्रवर्ती सम्राट भरत की दिव्य और भव्य दिग्विजय यात्रा तथा भगवान ऋषभदेव की दिव्य रथयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9:30 बजे शंखनाद के साथ इस अद्भुत शोभायात्रा का शुभारंभ होगा।

यात्रा में पुणे का झांज पथक, केरल के ढोल चेंडा मेलम, दिल्ली का नासिक ढोल, जबलपुर का प्रसिद्ध श्याम बैंड, रहली पटना सागर से ऐरावत हाथी और खुरई से रमतुला दलदल घोड़ी जैसे आकर्षण होंगे। दिल्ली से शहनाई और ऊंट-बग्गी की झांकियां भी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगी।

सबसे विशेष क्षण होगा जब स्वर्ण रथ पर टीएमयू के ग्रुप वाइस चेयरमैन श्री मनीष जैन ‘चक्रवर्ती सम्राट भरत’ और श्रीमती ऋचा जैन ‘सुभद्रा चक्रवर्ती’ की भूमिका में सवार होंगे। यात्रा के दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्पों और रत्नों की वर्षा होगी।

यूनिवर्सिटी परिसर जैन पताकाओं, मंगल कलशों और आचार्य विद्यासागर जी महाराज, गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता जी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!