Breaking News

मिनी कुंभ मेले में स्काउट ने तीन खोए बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया

Spread the love

मिनी कुंभ मेले में स्काउट ने तीन खोए बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया

बदायूं, अमर प्रभात।
मेला ककोड़ा में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में चल रहे खोया-पाया समाज सेवा शिविर में तीन मेले में खोए बच्चों को उनके परिजनों से मिलाकर स्काउट्स ने मानवता और सेवा का अद्भुत उदाहरण पेश किया। केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया और बच्चों के सेवा कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्काउट की सेवा और देशभक्ति अतुलनीय है।

इससे पहले, स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त एडवोकेट महेश चंद्र सक्सेना ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउट का पहला धर्म निस्वार्थ सेवा है और देश पर विपत्ति आने पर स्काउट हमेशा सबसे आगे रहता है।

शिविर निरीक्षण में मौजूद रहे:
जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज प्रदेश दुर्विजय सिंह, विधायक हरीश शाक्य, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, डीएम अवनीश राय, डॉ. बृजेश कुमार सिंह, बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह।

पूर्व जिला मुख्यायुक्त डॉ. वीरपाल सिंह सोलंकी ने कहा कि स्काउट विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारता और सभी की मदद करता है। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तीन खोए हुए बच्चों को स्काउट्स ने उनके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाया।

शिविर में जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार, डीटीसी सत्यपाल गुप्ता, और नंदराम शाक्य ने गंगा त


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!